फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब ठेके के करिंदे से साठ ग्राम अफीम हुई बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। शराब ठेके के कारिंदे से थाना डिविजन पांच की पुलिस ने साठ ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को पक्खोवाल रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फील्डगंज निवासी सुखविंदर पाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। वहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरदियाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी पक्खोवाल रोड पर गश्त कर रही थी। आरोपी पुलिस को देख कर अपना स्कूटर घुमाने लगा तो पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी में अफीम बरामद हुई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपी को शूगर की बीमारी है और वह उत्तरप्रदेश के एक व्यक्ति से अफीम मंगवाता था। पुलिस जांच करने में जुटी है कि आरोपी को अफीम की खेप कौन देकर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें