मारपीट के आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग, निकाली रोष रैली
मानसा। पिछले दिनों 21 मई रात गांव जवाहर के दलित मोहल्ले में बाइक पर हथियारबंद होकर अनुसूचित जाति के लोगों गाली गलौज करने और मारपीट कर पिस्तौल के हवाई फायर करने के आरोपियों सहित 50-60 लोगों पर केस दर्ज करने के बजाय पुलिस थाना सिटी ने कांग्रेस नेता के इशारे पर पीड़ितों पर केस दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया। इसी मामले को लेकर सीपीआई (एमएल) लिब्रेशन व मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब ने वीरवार को गांव में रोष रैली निकाली। रोष रैली को संबोधित करते मजदूर मुक्ति मोर्चा पंजाब के प्रांतीय अध्यक्ष कामरेड भगवंत सिंह समाओ ने जिला पुलिस मुखी से मांग की कि दलित नौजवानों पर दर्ज झूठा पर्चा रद् किया जाए और अनुसूचित जाति के लोगों से मारपीट करने और हवाई फायर करने वाले आरोपियों पर केस दर्ज किया जाए। उन्होंने अत्याचार के खिलाफ 24 मई को थाना सिटी 1 मानसा आगे धरना देने का एलान किया। इस मौके लिब्रेशन पार्टी के नेता करनैल सिंह बीरोके कलां, अंग्रेज सिंह गोल्डी, कामरेड करनैल सिंह जवाहरके, सुखदीप सिंह व मंगू ने संबोधित किया।