लुधियाना। बाहरी इलाकों से नशीला पदार्थ लाकर महानगर में सप्लाई करने वाली दो महिलाओं को थाना सलेम टाबरी की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपी महिलाओं को गांव कादियां के पास नाकाबंदी के दौरान धर दबोचा। आरोपी महिलाओं के कब्जे से पुलिस ने छह ग्राम हेरोइन बरामद की है। मामले में पुलिस ने सलेम टाबरी के अशोक नगर निवासी जसविंदर कौर उर्फ नीलू और तलवंडी कलां निवासी कृष्णा देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक पुलिस ने टाइगर सफारी के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों महिलाएं नशा तस्करी का धंधा करती हैं। इस समय दोनों नशा सप्लाई करने के लिए जा रही हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार कर हेरोइन बरामद की। पुलिस पूछताछ में पता चला कि वह बाहरी इलाकों से हेरोइन लाकर सप्लाई करती थीं।