सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत
खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, पलमपुर से आ रहे थे दोनों
अमर उजाला ब्यूरो
नंगल। ऊना-चंडीगढ़ हाईवे पर देहलां गांव के पास हुए सड़क हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ममता पत्नी मुकेश और साहिल निवासी यूपी के रूप में हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि बेटे की मौत अस्पताल पहुंचते ही हो गई।
जानकारी के अनुसार यूपी निवासी ममता और उनका बेटा साहिल पालमपुर से ऊना की तरफ आ रहे थे। सुबह करीब पांच बजे देहलां के पास उनकी कार अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में सवार दोनों को बाहर निकाला लेकिन महिला ममता की मौत हो चुकी थी। बेटे साहिल ने भी थोड़ी देर बाद दम तोड़ दिया। हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। कहा जा रहा है कि तेज रफ्तार सड़क हादसे का कारण रही होगी। उधर, डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।