यूपी से गांजा लाकर करते थे सप्लाई, दो काबू
लुधियाना। उत्तरप्रदेश के अलग अलग जिलों से गांजा लाकर महानगर में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को ओसवाल कैंसर अस्पताल चौक के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 21 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में डॉ. अंबेदकर नगर निवासी अमित कुमार (26) और रमेश कुमार (23) के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को सोमवार अदालत में पेश किया। जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी है। एसटीएफ के इंचार्ज इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी ने कैंसर अस्पताल के पास नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी एक्टिवा पर सवार होकर गांजा सप्लाई करने के लिए जा रहे है। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान काबू कर लिया। उनकी एक्टिवा के आगे बोरी में रखा गांजा बरामद किया है।