फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाल विभाग ने रुकवाई नाबालिग की शादी
विज्ञापन

नंगल। उपमंडल के एक गांव में बाल सुरक्षा विभाग को एक नाबालिग लड़की की शादी कराए जाने की जानकारी मिली। लड़की की बारात शुक्रवार को आनी थी, इसकी पुष्टि खुद विभाग के डायरेक्टर केडी वशिष्ठ ने की। पत्रकारों को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर किसी व्यक्ति ने जानकारी दी कि उपमंडल के गांव भट्टों में एक नाबालिग की शादी हो रही है, जिसकी बारात 18 जनवरी को आनी है। बस इतना कहते हुए फोन काट दिया और विभाग को कड़ी मशक्कत के बाद पता चला तो पुलिस के सहयोग से घर में दस्तक दी। वहां पता चला कि बेहद गरीब परिवार की नाबालिग बेटी की शादी कराई जा रही है। जो 10 अप्रैल को शादी के लायक होगी। उन्होंने घर में जाकर लड़की की माता को समझाया और शादी 10 अप्रैल के बाद ही करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि लड़की की माता का तलाक हो चुका है और उसे अपने बेटी की आयु और कानून के बारे में जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें