फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा भेजने के नाम पर 6 लाख ठगे, दो पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कनाडा भेजने के नाम पर 6 लाख ठगे, दो पर मामला दर्ज
विज्ञापन

लुधियाना। कनाडा भेजने के नाम पर 6 लाख की ठगी मारने पर थाना मोती नगर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी और इमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। प्रभात सिंह नगर निवासी सुखजिंदर सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि उसकी मुलाकात आनंदपुर कालोनी निवासी अर्जन चौहान और समराला चौक निवासी सायल भावरी से हुई थी। साल 2016 में उक्त आरोपियों ने उसे कनाडा भेजने का झांसा दिया। इसकी एवज में उससे 6 लाख रुपये लिए गए। काफी समय बीत जाने पर उसे कनाडा नहीं भेजा गया। जब आरोपियों से पैसा वापस देने के लिए कहा गया, तो उन्होंने आनाकानी शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले की जांच करने के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें