बस्सी पठाना से मिला नवजात भ्रूण, हड़कंप
बस्सी पठाना। बस्सी पठाना के बोलेयां वाले बाजार में एक नवजात बच्चे का भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया है। घटना बाद दोपहर की बताई जा रही है। जानकारी देते एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि आज जैसे ही वह मुख्यमंत्री के आने कारण इलाके में गश्त कर रहे थे तो उनको सतविंदर सिंह पुत्र गुरमीत सिंह नामक एक व्यक्ति ने सूचना दी कि उक्त स्थान पर एक नवजात बच्चो का भ्रूण प्लाट में पड़ा है। जो तीन महीनों का भ्रूण लगता हो। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर भ्रूण को कब्जे में लेकर उसे सिविल अस्पताल बस्सी पठाना के मोर्चरी में रखवा दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। पुलिस ने इस घटना को अंजाम देने वाले व्यक्ति खिलाफ मामला दर्ज करके आगे वाली कार्यवाई शुरू कर दी है।