दोस्त का अश्लील वीडियो बनाने वाले पुलिस से दूर
एक आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस
दो आरोपियों की तलाश में छापामारी कर रही पुलिस: एडीसीपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जन्मदिन पार्टी में बुला कर अपने नाबालिग दोस्त के साथ मारपीट कर उसका अश्लील वीडियो बनने और उसके साथ कुकर्म की कोशिश के मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। फरार आरोपियों में एक आरोपी लूट के मामले में पहले ही सेंट्रल जेल में बंद है। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुट गई है। दो फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
एडीसीपी 4 राजवीर सिंह बोपाराय ने बताया कि कुछ दिन पहले शहर की एक कालोनी में रहने वाले नाबालिग को उसके दोस्तों ने जन्मदिन पार्टी के लिए बुलाया था। वहां पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और उसके कपड़े उतरवा कर उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। अश्लील वीडियो बनाने के बाद आरोपियों ने उसके साथ कुकर्म की कोशिश की और उसके पैसे और मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। आरोपियों ने कई दिनों तक पीड़ित को ब्लैकमेल किया।
जब पड़ोसियों को इस बात का पता चला तो उन्होंने नाबालिग लड़के के परिजनों को बताया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। एडीसीपी ने कहा कि पुलिस इस मामले में पहले ही आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ हैप्पी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। राहुल पहले ही लूट के मामले में जेल में बंद है।आरोपी रिक्की और मनविश कपूर अभी फरार है उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।