फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ससुरालियों से तंग महिला ने निगला जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने जान दी, पति, सास गिरफ्तार
विज्ञापन

फतेहगढ़ साहिब/ बस्सी पठाना। गांव शिवदासपुर में महिला जसप्रीत कौर ने1 3 दिसंबर को जहरीली दवा निगल ली। पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। बस्सी पठाना पुलिस ने मृतका के पिता राम सिंह निवासी गांव शिवदासपुर के बयानों पर पति, सास, ननद व ननदोई पर मरने के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज किया है। पुलिस मृतका के पति दलवीर सिंह और सास जसपाल कौर को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस को दिए अपने बयान में पिता ने बताया कि उसकी बेटी जसप्रीत कौर की शादी आठ साल पहले दलवीर सिंह निवासी गांव चक्कली थाना मोरिंडा से हुई थी। दोनों का 6 वर्षीय बेटा है। शादी के बाद ही ननद कर्मजीत कौर और ननदोई राणा निवासी रोलू माजरा निवासी चमकौर साहिब बेटी के निजी जीवन में दखल देकर लड़ाई झगड़ा करते थे, जिससे जसप्रीत कौर परेशान रहती थी। एएसआई अमर सिंह ने मृतका के पति और सास की गिरफ्तारी हो चुकी है और ननद व ननदोई की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें