ठेके के कारिंदे को पीट नकदी, शराब ले गए आरोपी
हलवारा (लुधियाना)। पुलिस थाना सदर रायकोट में ठेका लूटने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस चौकी जलालदीवाल के इंचार्ज जसवीर सिंह बुट्टर के अनुसार उन्हें ठेका कारिंदा मनसा राम ने बताया कि वह गांव साहिबाजपुरा में ठेके पर काम करता है। वह शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह ठेके के बाहर बैठा था। उस समय 3 लोगों ने आकर उससे शराब की बोतल मांगी। वह जैसे ही ठेके के अंदर जाने लगा तो तीनों नौजवान उसकी मारपीट करते अंदर घुस आए। उन्होंने गल्ला तोड़कर उसमें से 2200 रुपये निकाल लिए। इसके अलावा वे जाते समय उसका मोबाइल और एक शराब की पेटी उठा कर फरार हो गए। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।