नाबालिग से दुष्कर्म में युवक गिरफ्तार
फतेहगढ़ साहिब। एक गांव में युवक ने 13 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म किया। थाना सरहिंद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर राजवंत कौर ने बताया कि पीड़िता की मां ने शिकायत दी है कि उसकी लड़की नवीं कक्षा में पढ़ती है और उसके काम पर जाने के बाद घर में अकेली रहती है।गत 24 मार्च को वह व उसका पति काम पर गए थे। इस दौरान पड़ोसी युवक ने घर में घुसकर उसकी लड़की से दुष्कर्म किया। युवक ने लड़की को धमकी दी कि मुंह खोलने पर वह उसे मां-बाप को जान से मार देगा। लड़की इस घटना से पूरी तरह डर गई थी। बाद में बेटी ने हिम्मत जुटाकर सारी घटना बताई। पुलिस ने लड़की की मां के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।