चोराें ने ट्रक के टायर निकाले, रफूचक्कर
नूरपुरबेदी (रोपड़)। चोरों ने रविवार रात एक घर के बाहर खड़ा ट्रक चोरी कर उसके आठ टायर रिमों समेत निकाल लिए और रफू चक्कर हो गए।
जानकारी के अनुसार चोर गांव हरदोनिमोह में घर के बाहर खड़ा एक ट्रक चोरी करके ले गए। इसे वह ब्लाूक नूरपुरबेदी के गांव भाओवाल के पास ले आए और सड़क की एक तरफ खड़ा करके ट्रक के आठ टायर चोरी करके फरार हो गए। ट्रक चालक सुखदेव सिंह वासी हिरदेनिमोह ने बताया कि वह ट्रक राजीव ठाकुर पुत्र घनश्याम ठाकुर वासी माजरा बरूना का है। मालिक ने तीन माह पहले ही ट्रक खरीदा था। रविवार शाम वह जम्मू का चक्कर लगाकर वापस आया था और ट्रक को घर के बाहर खड़ा कर दिया। सोमवार सुबह उठने के बाद जब उसने देखा तो ट्रक गायब था। सुबह सैर कर रहे एक व्यक्ति ने ट्रक के टायर गायब देखकर उसपर लिखे मोबाइल नंबर देखकर सूचना दी।