बरनाला। थाना धनौला की पुलिस ने चोर गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की है। उनके कब्जे से चोरी के पांच बाइक और दो मोबाइल बरामद हुए हैं।
थाना धनौला के प्रभारी जगजीत सिंह ने बताया कि धनौला क्षेत्र से पांच बाइक चोरी हो गए थे। इसके चलते आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही थी। जांच के दौरान बिल्लू सिंह को पकड़कर पूछताछ की गई तो उसके माना कि उसने कुछ और लड़कों के साथ लेकर एक गिरोह बनाया हुआ है जो बाइक चोरी करते थे। थाना प्रभारी ने बताया कि बिल्लू सिंह के कब्जे से चोरी के पांच बाइक बरामद करवा लिए गए। बिल्लू सिंह का चोरी की वारदातों में साथ देने वाले चार लड़के नाबालिग निकले। उनको जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया गया है। बिल्लू सिंह को अदालत में पेश कर और पूछताछ के लिए दो दिन का पुलिस रिमांड ले लिया गया है।