फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेसी पार्षद के साथ थी रंजिश, युवकों ने घर के बाहर चलाई गोलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व कांग्रेसी पार्षद पर फायरिंग की
विज्ञापन

थाना दुगरी की पुलिस ने पांच नामजद और अज्ञात पर किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। जवद्दी स्थित पंजाब माता नगर में रहने वाले पूर्व पार्षद सतविंदर सिंह जवद्दी के घर के बाहर सोमवार की देर रात रंजिश के चलते कुछ युवकों ने गोलियां चलाईं। जब पूर्व पार्षद जवद्दी बाहर घर के बाहर आया तो आरोपियों ने उस पर भी फायरिंग की। पूर्व पार्षद जवद्दी की शिकायत पर थाना दुगरी पुलिस ने गांव जवद्दी कलां निवासी अमनदीप सिंह उर्फ आसा, जसकरण सिंह जस्सा, बंधू मान सिंह, राजगुरु नगर निवासी अरमान सिद्धू और भाई रणधीर सिंह नगर निवासी बिक्रमवीर सिंह के अलावा कई अज्ञात युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पूर्व कांग्रेसी पार्षद जवद्दी की शिकायत के मुताबिक सोमवार की देर रात करीब 11 बजे वह घर पर मौजूद था। इसी दौरान उनके घर के बाहर गोलियां चलने की आवाज आई। वह मेन गेट की तरफ गया तो आरोपी उसके घर के बाहर हवा में गोलियां चला रहे थे। जब वह बाहर गया तो आरोपियों ने उस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। उसने किसी तरह जान बचाई। इसी दौरान उसका भतीजा तमन सिंह भी बाहर आ गया। इसी दौरान आरोपियों ने उस पर भी फायर किए। उन पर और उसके भतीजे पर चलाई गई गोलियां दीवार और घर के गेट पर लगी। इसके बाद उसने शोर मचाना शुरु कर दिया और आरोपी उसे धमकियां देते हुए गाड़ियों में सवार होकर फरार हो गए। जवद्दी के अनुसार आरोपी आसा के साथ उनकी पुरानी रंजिश है। इस पर आरोपियों ने उस पर कातिलाना हमला किया है। एडीसीपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और आरोपियों की लोकेशन चेक की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें