फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापामरी के दौरान पकडे गए दो छात्रों का अमृतसर बलास्ट से नहीं कोई संबंध-एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
पकडे़ गए दो छात्रों का अमृतसर ब्लास्ट से नहीं कोई संबंध-एसएसपी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। अमृतसर में निरंकारी भवन में घुसकर हमला करने के आरोप में दो युवकों की गिरफ्तारी को एसएसपी नानक सिंह ने अफवाह करार दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने पीजी चेकिंग के दौरान दो छात्रों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था लेकिन जांच करने पर पता चला कि दोनों वाकई में छात्र है और वह बिना किसी मंजूरी अपने दोस्तों के पास पीजी में रुके थे। उन्होंने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखते हुए पूरी जांच कर दोनों छात्रों को छोड़ दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस की ओर से हर रोज पचास से अधिक नाके लगाकर वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि हरियाणा और राजस्थान की तरफ से पंजाब में दाखिल होने वाले वाहनों की भी विशेष तौर पर चेकिंग की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें