फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए उतरप्रदेश से लाए हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिस्तौल, कारतूस समेत एक काबू, दो फरार
विज्ञापन

लुधियाना। आपराधिक वारदातों को अंजाम देने के लिए उत्तरप्रदेश से हथियार लाने वाले एक आरोपी को संजय गांधी कालोनी सीआईए टू की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर की पिस्तौल और एक कारतूस बरामद किया है। इस मामले में ईडब्ल्यूएस कालोनी निवासी विशाल कुमार को रविवार अदालत में पेश किया। कोर्ट उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपी विशाल से पूछताछ कर उसके फरार साथी बिंदर और डैनी का पता लगाने में जुटी है। सीआईए टू के इंचार्ज इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि विशाल का साथी बिंदर देसी कट्टा उत्तरप्रदेश के जिला शामली से लाया था। फरार चल रहे दोनों आरोपियों की तलाश चल रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें