फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहु केसाथ रिक्शा पर शापिंग कर घर जा रही महिला का पर्स छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
एक्टिवा सवार लुटेरा गिरोह ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। चांद सिनेमा के पास अपनी बहू और पोते के साथ शॉपिंग करने के बाद रिक्शा से घर जा रही एक महिला का झपटमारों ने पर्स छीन लिया। थाना डिवीजन आठ की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हैबोवाल कलां स्थित न्यू माया नगर निवासी शालू नंदा की शिकायत पर अज्ञात लुटेरे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

शालू नंदा ने पुलिस को बताया कि वह अपनी सास और बेटे के साथ चांद सिनेमा के पास शापिंग करने के लिए गई थी। इसी दौरान शापिंग करने के बाद उन्होंने दंडी स्वामी मंदिर में माथा टेकना था। जब वह राजिंदर नगर के पास पहुंचे तो एक्टिवा सवार एक युवक ने उसकी सास के हाथ में पकड़ा बैग छीन लिया। जब तक वह कुछ कर पाते आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। उन्होंने काफी शोर मचाया लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पीड़िता ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के मुताबिक उसके पर्स में मोबाइल फोन, नकदी और कुछ जरूरी दस्तावेज थे। जांच अधिकारी ने बताया कि अब तक आरोपी का कुछ पता नहीं चला है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी का पता लगा उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें