फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में हवालाती के साथ मारपीट का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
जेल में बंद बेअदबी के आरोपी और गैंगस्टरों की सुरक्षा बढ़ी
विज्ञापन

जेल में हवालाती के साथ मारपीट का मामला
मंत्री ने जांच के आदेश दिए, चंडीगढ़ में बुलाई गई बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। केंद्रीय जेल लुधियाना पहुंचे हवालाती जगजीत सिंह पर कातिलाना हमला करने के मामले में जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह गिल को जांच की जिम्मेदारी दी है। साथ ही सोमवार को लुधियाना जेल में हो रही घटनाओं के मामले में जेल प्रशासन के उच्चाधिकारियों की बैठक बुलाई है। उधर, जेल प्रशासन लुधियाना ने जेल में बंद दो ओर बेअदबी के हवालातियों को अलग बैरकों में बंद कर सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही जेल में बंद पांच गैंगस्टरों के ग्रुपों को भी हाई सुरक्षा बैरकों में शिफ्ट कर दिया गया है।
बीते शुक्रवार की रात पांच गैंगस्टरों ने बेअदबी कांड के आरोपी जगजीत सिंह को बुरी तरह पीटा था। घटना के बाद जब गैंगस्टर बंबीहा ग्रुप के एक सदस्य ने फेसबुक पर पोस्ट डाल कर इसकी जिम्मेदारी ली थी। इसमें एक जेल मुलाजिम को भी चोट लगी थी। जेल प्रशासन की शिकायत पर थाना डिवीजन सात की पुलिस ने बहबल कलां वाली हरसिमरन सिंह, अमृतसर के सिमरजीत सिंह बब्लू, किला रायपुर के अमनिंदर सिंह, होशियारपुर के गुरप्रीत सिंह गोपी और लुधियाना के मंजीत सिंह पर मामला दर्ज किया है। इन आरोपियों पर डेढ़ दर्जन से अधिक केस चल रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में रविवार को जेल सुपरिंटेंडेंट शमशेर सिंह ने बताया कि लुधियाना जेल में बेअदबी के और दो हवालाती बंद है। उनमें एक रोपड़ का जगतार सिंह और दूसरा जगरांव का है। दोनों को कुछ समय पहले श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी मामले में लुधियाना जेल भेजे गए थे। घटना के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने हाई सुरक्षा बैरक में बंद कर दिया है। साथ ही जेल में अलग-अलग पांच गैंगस्टर ग्रुप है। इनके सारे सदस्यों को अलग-अलग बैरकों में बंद कर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया कि जेल में सुरक्षा मुलाजिमों की संख्या कम है। इसके बारे में मंत्री को लिखित भेजा गया था। उधर जेल मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने बताया कि उन्होंने जांच के आदेश दे दिए हैं। साथ ही पंजाब पुलिस मुलाजिमों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर मामले की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें