पिता की डांट से गुस्साया नाबालिग घर से भागा
अज्ञात पर बच्चे को अगवा करने के आरोप में मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
मामूली बात पर पिता की डांट पड़ने से गुस्साया नाबालिग घर छोड़कर भाग गया। नौ दिनों के बाद जब वह घर नहीं लौटा तो उसके भाई निर्दन राम ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
निर्दन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो मार्च को उसके छोटे भाई को पिता ने किसी बात पर डांट दिया था। इसके बाद उसका भाई नाराज हो गया और घर से बिना बताए चला गया। उसने बताया कि परिवार वालों ने उसके भाई की हर जगह पर तलाश की, लेकिन वह नहीं मिला। अब उनको संदेह है कि उसके भाई को किसी अज्ञात व्यक्ति ने अगवा कर अपने पास रखा हुआ है। थाना सिविल लाइन पुलिस के सहायक थानेदार बलराज सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि बच्चे की तलाश के लिए पुलिस की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं।