बैंस में कपड़े की दुकान से लाखों का सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
नूरपुरबेदी (रोपड़)। नूरपुरबेदी-रोपड़ मुख्य मार्ग पर पड़ते गांव बैंस के बस स्टैंड के पास कुछ माह पहले खुली कपड़े की दुकान से देर रात चोरों ने लाखों का कपड़ा चुरा लिया। लुधियाना वालों की कपड़े की दुकान के मालिक दिलावर सिंह बड़ीवाल ने बताया कि उसने करीब तीन माह पहले बस स्टैंड बैंस में कपड़े की दुकान का उद्घाटन किया था। शनिवार सुबह जब रोज की तरह दुकान पर आए तो ताले खुले थे। जैसे ही उसने शटर उठाया तो दुकान को अंदर से खाली देखा उसके होश उड़ गए। दुकान के अंदर पड़ा कपड़ा चोरी करके चोर रफूचक्कर हो गए थे। उसने बताया कि चोरी हुए कपड़ों की कीमत 10 लाख के करीब है। पुलिस को इसकी जानकारी दे दी गई है।