फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों पर हमले के आरोपित को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
वकीलों पर हमले के आरोपित को अदालत ने दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

रोपड़। जिला बार एसोसिएशन के दो सदस्यों पर हुए हमले के मामले में बार एसोसिएशन की हड़ताल पांचवें दिन में दाखिल हो गई। जबकि पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी को जिला की अदालत में पेश किया गया, जहां पर जुडीशियल मजिस्ट्रेट चीनू शर्मा ने आरोपी अरुणमीत सिंह उर्फ मनू पुत्र गुरबचन सिंह निवासी ज्ञानी जैल सिंह नगर को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। इस दौरान जुडीशियल मजिस्ट्रेट चीनू शर्मा ने आरोपी से अकेले में बातचीत करने के बाद उसका दोबारा मेडिकल करवाया। जानकारी के अनुसार मामले में नामजद किए अरुणमीत ने अदालत में पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस दौरान सिटी पुलिस ने आरोपित से हमले के दौरान इस्तेमाल कार और बाकी आरोपितों के बारे में पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड देने की अदालत से मांग की थी। उधर, मामले में मुख्य आरोपित सुखजीत कौर पत्नी गुरप्रीत सिंह उर्फ टोनी निवासी झांडियां व अन्य ने हाईकोर्ट में जमानत याचिका दायर कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें