फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंट नीतिश घई पर पांच ओर मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंट नीतिश घई पर पांच और केस दर्ज
विज्ञापन

थाना डिवीजन सात में तीन और आठ में धोखाधड़ी के दो मामले दर्ज
दो मामलों में साथियों को भी पुलिस ने किया नामजद, घई जेल में बंद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। विदेश भेजने के सपने दिखा कर भोले भाले लोगों से लाखों रुपये ऐंठने वाले ठग ट्रेवल एजेंट नीतिश घई पर रोजाना पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। थाना डिविजन सात की पुलिस ने तीन और डिवीजन आठ की पुलिस ने दो मामले दर्ज किए है। थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने नीतिश घई के साथ उसके साथियों को भी नामजद किया है। अब तक पुलिस नीतिश घई पर चार दर्जन से ऊपर मामले दर्ज कर चुकी है।
होशियारपुर के गांव सिबटी निवासी कृष्ण दयाल की शिकायत पर थाना डिवीजन सात की पुलिस ने महावीर जैन कालोनी सुंदर नगर के रहने वाले नीतिश घई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृष्ण दयाल के मुताबिक आरोपी ने उसे कनाडा का वीजा लगवाने का झांसा देकर करीब तीस हजार रुपये ले लिए। बाद ें आरोपी ने टालमटोल शुरू कर दी और उसे पासपोर्ट भी नहीं दिया। इसी तरह मलेरकोटला निवासी रुप सिंह की शिकायत पर नीतिश घई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। रुप सिंह के मुताबिक आरोपी ने उसे कनाडा का वीजा लगवाने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन आरोपी ने न तो पैसे दिए और न ही उसका पासपोर्ट दिया। किचलू नगर डी ब्लाक में रहने वाले राज सिंह की शिकायत पर थाना डिविजन सात की पुलिस ने आरोपी नीतिश घई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राज सिंह की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने कनाडा का वीजा लगवाने के लिए उससे तीस हजार रुपये लिए थे। आरोपी ने न तो वीजा लगवाया और न ही उसके पैसे वापिस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव सैसोवाल कलां के रहने वाले हरदम सिंह की शिकायत पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने नीतिश घई, कुलभूषण कुमार सूद, गुरप्रीत सिंह और कनिका के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। हरदम सिंह के मुताबिक उसका बेटा विदेश जाने का चाहवान था। आरोपियों ने कनाडा भेजने के नाम पर पचास हजार रुपये ले लिए। उसके बाद आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। जब उसने पैसे वापिस मांगे तो आरोपियों ने उल्टा उन्हें धमकियां देनी शुरू कर दी। मुंडियां कला स्थित न्यू सुंदर नगर निवासी अमनदीप शर्मा की शिकायत पर थाना डिवीजन आठ की पुलिस ने नीतिश घई और तेजिंदर सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता के मुताबिक आरोपियों ने उसे विदेश भेजने का झांसा दे 84 हजार रुपये ले लिए। आरोपियों ने न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापिस किए। आरोपी नीतिश घई पहले से दर्ज धोखाधड़ी के मामलों में जेल के अंदर बंद है। पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुटी है और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें