चोरी का तेल बेचने वाले छह लोगों पर केस
बठिंडा। थाना कैंट पुलिस ने मुखबिर के आधार पर चोरी का तेल बेचने वाले गिरोह के छह सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान सतीश कुमार, रूपिंदर कुमार निवासी बठिंडा, दीपा, जैपाल निवासी मानसा, जगजीत सिंह निवासी निहाल सिंह वाला और जतिंदर कुमार के तौर पर हुई है। थाना कैंट के एएसआई गुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि उक्त आरोपी तेल और रिफाइंड की कई फैक्टरियों में काम करते हैं। वहां से वे रात के समय तेल और रिफाइंड चोरी कर मॉडल टाउन निवासी जतिंदर कुमार को बेच देते हैं। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस ने छह आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।