दीवार से जेल में फेंकी नशीली गोलियां, केस
बठिंडा। गांव गोबिंदपुरा स्थित केंद्रीय जेल की दीवार के पार कोई अज्ञात व्यक्ति नशीली गोलियां फेंक कर फरार हो गया। इसके बाद थाना नथाना पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना नथाना के एएसआई जैदेव सिंह ने बताया कि सोमवार को कोई अज्ञात व्यक्ति जेल में बंद अपने साथी को नशीली गोलियां पहुंचाने आया था। उसने जेल प्रशासन की सख्ती का देख नशीली गोलियों को दीवार के ऊपर से जेेल अंदर फेंका। पता चलने पर आरोपी तो मौके से फरार हो गया, लेकिन जेल प्रशासन ने उक्त नशीली गोलियों को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।