फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस मुलाजिम बन युवक से लिया एटीएम, पैसे निकलवा कर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिम बनकर की ठगी
विज्ञापन

मामला दर्ज करने का डरावा दे एटीएम कार्ड लेकर 23 हजार निकाले
अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ फोकल प्वाइंट पुलिस ने किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। खुद को पुलिस मुलाजिम बता एक व्यक्ति ने चंडीगढ़ रोड स्थित मुंडिया के पास एसबीआई के एटीएम में पैसे निकला रहे युवक से कार्ड छीन लिया। मामला दर्ज करने का डरावा दे उससे बैलेंस चेक करवाया और 23 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया। पीड़ित मुंडिया कलां स्थित गुरु नानक नगर निवासी नितेश कुमार की शिकायत पर थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

नितेश कुमार की शिकायत के मुताबिक 11 अप्रैल को वह अपने चाचा बिक्की खत्री का कार्ड लेकर मुंडिया कलां स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। जब वह बाहर निकला तो एक युवक ने उसे रोक लिया और खुद को पुलिस मुलाजिम बताया। आरोपी ने कहा कि उस पर मामला दर्ज है। वह अपने कागजात चेक करवाए। उसके चाचा का एटीएम कार्ड लेकर कहा कि उसका नाम नितेश है और वह बिक्की खत्री नाम का एटीएम लिए चल रहा है। आरोपी ने उसे बैलेंस चेक करवाने के लिए कहा। उसके बाद आरोपी ने उसे कहा कि वह सामने खड़ी गाड़ी में जाकर बैठे उसे थाने ले जा पूछताछ करनी है। इसी दौरान आरोपी एटीएम के अंदर घुस गया। जब वह गाड़ी की तरफ जाने लगा तो पीछे से आरोपी और उधर से कार चालक फरार हो गया। बाद में पता चला कि आरोपी उसके चाचा के खाते से 23 हजार रुपये निकलवा कर फरार हो गया है। जांच अधिकारी ने कहा कि आसपास के सीसीटीवी चेक कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें