फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार के साथ बिजली बोर्ड का लाइनमैन गया था सत्संग पर, पीछे से घर पर हो गई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से गहने और नकदी चोरी, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पंजाब स्टेट पावरकॉम में बतौर लाइनमैन तैनात शहीद भगत सिंह नगर निवासी मुस्ताक मसीह भट्टी के घर चोरों ने धावा बोल दिया। चोर घर का दरवाजा फांद कर अंदर दाखिल हुए। नकदी के साथ जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना के समय घर पर कोई नहीं था। लाइनमैन परिवार के साथ गुरदासपुर एक धार्मिक समागम में गया हुआ था। जब उसका दोस्त घर पर देखने आया तो अंदर सामान बिखरा पड़ा था। उसने तुरंत थाना सलेम टाबरी की पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मुस्ताक मसीह भट्टी का कहना है कि चोर मेन गेट फांद कर घर में दाखिल हुए। चोर उनके घर से करीब 6.5 लाख के गहने, आस्ट्रेलियन डॉलर सहित करीब ढाई लाख कैश और अन्य सामान चुराकर ले गए है। उधर, पुलिस इलाके में आसपास सीसीटीवी कैमरे चैक कर रही है ताकि कोई सुराग हाथ लग सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें