फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का झांसा दे दो साल तक करता रहा दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

लुधियाना। एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर युवती से दो साल तक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने शादी से साफ तौर पर मना कर दिया और उसे धमकियां भी दीं। इसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने जांच के बाद आरोप सही पाए। इसके बाद थाना टिब्बा की पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के पंचकूला-पिंजौर स्थित मॉडल टाऊन निवासी अमनप्रीत सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर किरण लता ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसकी तलाश में छापामारी शुरू कर दी गई है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें