सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
बरनाला। कस्बा धनौला के गांव बुग्गरां में जुगाड़ू वाहन से टक्कर होने पर बाइक सवार युवक मौत हो गई। थाना धनौला के एएसआई गुरतेज सिंह ने बताया रोबनप्रीत सिंह (20) पुत्र बीरबल सिंह निवासी बुग्गरां अपने बाइक पर सवार होकर शुक्रवार देर शाम कस्बा धनौला से गांव बुग्गरां की तरफ जा रहा था। गांव बुग्गरां में जुगाड़ू वाहन से उसकी टक्कर हो गई। इससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है और अज्ञात जुगाड़ वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।