फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में बैठी सवारी से पैसे लूटने वाला एक काबू, तीन फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो गैंग का शातिर गिरफ्तार, 3 फरार
विज्ञापन

आरोपी से सवारी से लूटे गए छह सौ रुपये बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। ऑटो में सवारी को बैठा कर सुनसान जगह रोक उससे लूटपाट करने वाले गिरोह के एक शातिर को थाना डिवीजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि गिरोह के तीन बदमाश अभी फरार है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सवारी से लूटे छह सौ रुपये बरामद किए है।
पुलिस ने इस मामले में माता रानी चौक निवासी सुनील कुमार और उसके तीन साथियों को नामजद किया है। पुलिस आरोपी सुनील से पूछताछ कर उसके साथियों का पता लगा रही है। थाना डिविजन दो की पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के जयपुर निवासी कमलेश कुमार ने पुलिस के पास शिकायत दी थी कि एक फरवरी को वह किसी काम से महानगर आया था। उसे बस स्टैंड तक जाना था। उसने रेलवे स्टेशन के बाहर से ऑटो पकड़ा और बस स्टैंड के पास जाने के लिए सवार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ दूरी पर आरोपी सुनील ने अपने तीन साथियों को ऑटो में बैठा लिया और कुछ दूरी पर जाकर उसकी जेब से पैसे चोरी कर लिए। जब उसे जेब में पड़े 44 हजार रुपये गायब होने के बारे में पता चला तो उसने शोर मचा दिया। इसी दौरान आरोपियों ने उसे धक्का देकर नीचे गिरा दिया और खुद फरार हो गए। कुछ दूरी पर लोगों ने ऑटो चालक सुनील को काबू कर लिया, जबकि तीनों आरोपी फरार हो गए। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी सुनील से पूछताछ कर उसके फरार साथियों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें