मौलवी पाशा को एक दिन के लिए किया रिहा
दादा की तबीयत खराब होने पर भेजा गया था घर
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा दो दिन पहले राहोंरोड स्थित गांव मेहरबान के पास स्थित मदनी मस्जिद से पूछताछ के लिए हिरासत में लिए गए मौलवी मोहम्मद ओवेस पाशा को एक दिन के लिए रिहा किया गया। सूत्रों के अनुसार पाशा के दादा की तबीयत खराब होने पर उसे एक दिन के लिए उसके घर उत्तरप्रदेश के जिला रामपुर भेजा गया है। परिजनों से मुलाकात कर रविवार शाम तक उसे एनआईए की दफ्तर में दोबारा बुलाया गया है।