फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस हजार के असली नोट लेकर नौसरबाज ने थमा दिए डेढ़ लाख के नकली नोट

विज्ञापन
विज्ञापन
तीस हजार के असली लेकर थमाए डेढ़ लाख के नकली नोट
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बैंक में पैसे जमा कराने आए एक व्यक्ति से पैसे बदलने का झांसा दे तीस हजार रुपये की ठगी मार ली। गांव बुलारा के रहने वाले विजय कुमार ने बताया कि वीरवार को वह सुबह करीब 11.30 पर दुगरी स्थित सेंट्रल बैंक में वह 30 हजार रुपये जमा कराने गया था। उसे बैंक में एक व्यक्ति ने आकर कहा कि उसके पास डेढ़ लाख रुपये है, लेकिन उसके पास 500 के नोट है। व्यक्ति ने कहा कि वह उसे 2000 के नोट देकर उससे 500 के नोट ले लें। विजय कुमार का कहना है कि उसने उसकी बात मान ली और उसे 2-2 हजार के 15 नोट पकड़ा दिए। पैसे लेकर व्यक्ति ने कहा कि उसका साथी बाहर खड़ा है। वह उसे लेकर आता है। इस पर उसे शक हुआ और उसने अपने मोबाइल में उसकी फोटो खींच ली। इस पर व्यक्ति ने कहा कि शक मत करो ये डेढ़ लाख की गड्डी पकड़ो और 30 हजार निकालकर बाकी वापस कर दें। इसके बाद आरोपी ने उससे कॉल करने के बहाने मोबाइल मांगा। जो उसने दे दिया। इसके बाद आरोपी मोबाइल लेकर कहीं चला गया। जब काफी समय तक वह वापस नहीं आया तो उसने नोटों वाली गड्डी को खोल लिया। जब उसने गड्डी खोली तो पता चला कि गड्डी के सिर्फ ऊपर और नीचे ही असली नोट थे, बाकी बीच में कागज के टुकड़े भरे हुए थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी के साथ उसके साथी भी थे। जांच अधिकारी एएसआई सुखदेव राज ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई है। जिसमें आरोपी नजर आ रहे है। आरोपी के साथी भी है। फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें