बाइक चोरी करते नशेड़ी पकड़ा, लोगों ने की धुनाई
बरनाला। रामबाग रोड नजदीक एसबीआई की मेन ब्रांच सामने चोर को आसपास के लोगों ने बाइक चोरी करते पकड़ लिया। उसे पकड़कर भीड़ ने जमकर धुनाई की और बाइक कब्जे में लेकर मालिक को सौंपी। वरुण बत्ता ने बताया कि सुबह एक चोर जिसे नशे की लत थी, वह बाइक चोरी कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़कर धुनाई की। चोर के रोने का नाटक करने पर लोगों ने उसे छोड़ दिया व बाइक को बरामद कर लिया।