फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैरोल पर छुट्टी लेकर आया था कैदी, वापिस नहीं पहुंचा तो पुलिस ने किया काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
पैरोल पर आए कैदी को वापिस नहीं पहुंचने पर पुलिस ने किया काबू
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नशा तस्करी के आरोप में दस साल की सजा काट रहा कैदी महिंदरपाल सिंह पैरोल खत्म होने के बाद वापिस जेल नहीं गया। जेल प्रशासन ने जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी। जिसके बाद सभी जगहों पर पुलिस को आरोपी के बारे में बता दिया गया। जालंधर रेंज की एसटीएफ की टीम द्वारा सूचना देने के बाद थाना लाडोवाल की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक बस्ती जोधेवाल के रहने वाले महिंदरपाल पर होशियारपुर के जिला मोहटीयाना में वर्ष 2006 नशा तस्करी के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। उसके बाद उक्त मामले में अदालत ने आरोपी महिंदरपाल को दस साल की सजा सुनाई थी। जोकि लुधियाना की सेंट्रल जेल में बंद था। कुछ समय बाद आरोपी पैरोल लेकर गया था। मगर आरोपी पैरोल जंप कर फरार हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें