फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में चोरों का नया कारनामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ नहीं मिला तो चोरडाक्टर की मोहर ही ले गया
विज्ञापन

लुधियाना। किसी न किसी कारण चर्चा में रहने वाला सिविल अस्पताल अब फिर एक बार चर्चा में है। इस बार एक नया मामला सामना आया है। हर बार मरीज या उसके रिश्तेदारों का सामान चोरी करने वाले चोरों ने इस बार डाक्टर के कैबिन से कुछ ओर नहीं मिला तो वहां पड़ी मोहरें ही ले गए। पुलिस ने सिविल अस्पताल की सीनियर मेडिकल ऑफिसर गीता कटारिया की शिकायत पर व्यक्ति के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। दर्ज शिकायत के मुताबिक सिविल अस्पताल में हर डाक्टर का अलग कैबिन बना हुआ और वहां अलग अलग रोगों के विशेषज्ञ बैठते हैं। कमरा नंबर 103 मेडिकल स्पेशलिस्ट डॉ. मिलन का कैबिन है। वह किसी काम से बाहर थे तो पीछे से चोर कमरे में घुस गए। चोर कैबिन में से नाम वाली मोहर, श्री अमरनाथ जी यात्रा वाली मोहर और आपरेशन के समय किए जाने वाले टेस्ट की मोहर गायब थी। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच में जुटी हुई है। जल्द ही मामला हल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें