फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथियारों के बल पर फैक्टरी को बना रहे थे लूटने की योजना

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दबोचे चार लुटेरे, 4 साथी फरार
विज्ञापन

फैक्टरी लूटने की योजना बना रहे थे, चोरी का धागा बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। किसी फैक्टरी में लूटपाट करने की योजना बना रहे गिरोह के चार बदमाशों को सीआईए टू की पुलिस ने मोहल्ला इकबाल नगर की गंदा नाला पुली के पास गिरफ्तार किया है। चार बदमाश पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों से छोटा हाथी टेंपो, बोलैरो गाड़ी, चोरी की बाइक और करीब एक महीना पहले फैक्टरी से लूटा गया धागा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी गांव जुगियाना निवासी महिंदर साहनी उर्फ जामुन (26), दुर्गा कालोनी निवासी विजय गुप्ता (32), गांव भामियां कलां निवासी दीपक कुमार और न्यू कुलदीप नगर निवासी तरुण कुमार उर्फ खबरी के रुप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को मंगलवार अदालत में पेश किया। अदालत ने उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के टिब्बा रोड प्रीत नगर निवासी शशि शुक्ला उर्फ सन्नी, टिब्बा रोड स्थित गुरु गोबिंद सिंह नगर निवासी राशिद उर्फ छोटा डॉन, पैगाम और मेहरबान निवासी छोटे लाल उर्फ विक्की का पता लगा रही है। जांच अधिकारी एएसआई महिंदरपाल सिंह ने बताया कि सूचना मिली कि आरोपी खाली प्लाट में हथियारों से लैस होकर खड़े है और किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपियों की घेराबंदी कर ली। चार आरोपी को पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए, जबकि चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ियों में लदा तीन क्विंटल 68 किलो धागा बरामद किया। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने यह धागा और कपड़ा करीब एक महीना पहले मेहरबान की एक फैक्टरी से लूटा था। आरोपियों ने थोड़ा थोड़ा कर कपड़ा तो बेच दिया, लेकिन अब धागा बेचने की फिराक में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें