फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्क में खेल रही साढ़े पांच साल की बच्ची के साथ दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्क में खेल रही साढ़े पांच वर्ष की बच्ची से दुष्कर्म
विज्ञापन

थाना दरेसी की पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ किया मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। घर के पास ही पार्क में खेलने के लिए गई साढ़े पांच वर्ष बच्ची के साथ दो अज्ञात युवकों ने किया और फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब बच्ची रोते हुए अपने दादा के पास गई। वह उसे डाक्टर के पास ले गए, जहां पता चला कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। डाक्टरों ने उसे सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। थाना दरेसी की पुलिस ने बच्ची के दादा की शिकायत पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर बलजीत सिंह ने बताया कि जब बच्ची डेढ़ साल की थी तो घरेलू क्लेश के चलते उसकी मां उसे छोड़ कर चली गई।पिता ने दूसरी शादी कर ली और वह दूसरी पत्नी के साथ अलग रहने लगे। बच्ची अपने दादा के साथ रह रही है। शनिवार को बच्ची घर के बाहर खेलते हुए पार्क में चली गई। वहां दो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। एसआई बलजीत सिंह ने बताया कि आरोपियों का सुराग लगाने के लिए पार्क के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें