फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेशी पर आए हवालाती से हुई अफीम बरामद, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। आर्म्स एक्ट के मामले में पिछले डेढ़ साल से जेल में बंद हवालाती से पेशी के दौरान अफीम बरामद हुई। थाना डिविजन पांच की पुलिस ने दुगरी स्थित माणकवाल इंक्लेव निवासी गगनदीप सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी बक्शीखाने के बाहर ड्यूटी थी। आरोपी गगनदीप सिंह आर्म्स एक्ट के तहत पेशी पर आया था। उससे मिलने आए किसी व्यक्ति ने उसे अफीम पकड़ा दी। जब मुलाजिम उसे दोबारा बक्शीखाने में भेजने लगे तो उसकी चेकिंग की गई। इस पर आरोपी के कब्जे से अफीम बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की,। आरोपी ने कुछ नहीं बताया कि उसके पास अफीम कहां से आई। उससे पूछताछ की जा रही है कि वह अफीम कहां से लाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें