लुधियाना में हेरोइन सहित दो गिरफ्तार
लुधियाना। हेरोइन की खेप लाकर शहर के इलाकों में सप्लाई करने वाले दो आरोपियों को थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने गांव नीची मंगली के पास नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 12 ग्राम हेरोइन और तस्करी में इस्तेमाल किए जाने वाली बाइक बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी शिमला पुरी निवासी रिंकू और शिमला पुरी के प्रीत नगर निवासी गौतम चावला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को अदालत ने पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक दोनों की मुलाकात जेल में हुई थी। दोनों ने बाहर आकर नशा तस्करी शुरू कर दी।