फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशीलीं गोलियों समेत दो लोग गिरफतार

विज्ञापन
विज्ञापन
53 हजार नशीली गोलियों समेत दो लोग गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को पचास हजार से अधिक नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान कार चालकों से नशीली गोलियां बरामद की। आरोपियों की पहचान सुरिंदर कुमार और राहुल अग्रवाल के तौर पर हुई है। शुक्रवार को प्रेस वार्ता में एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि कोतवाली पुलिस अपने क्षेत्र रेलवे अंडर ब्रिज के पास नाकाबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक इटिओस कार चालक को चेकिंग के लिए रोका। जिस में सुरिंदर कुमार और राहुल अग्रवाल मौजूद थे। उन्होंने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपियों से 53 हजार नशीली गोलियां बरामद की। इसके साथ आरोपी सुरिंदर कुमार से एक लाख 90 हजार रुपये बरामद किए। एसएसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में नशा तस्करी का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें