ट्रक चालक से नकदी व मोबाइल लूटा
नंगल। गांव सैहजोवाल में बाइक सवार दो लुटेरों ने ट्रक चालक से रिवाल्वर के बल पर नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। थाना नंगल पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांववासियों के मुताबिक रविवार की रात लगभग 9 बजे के करीब ट्रक चालक हिमाचल के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल से आ रहा था। सैहजोवाल के निकट बाइक सवार दो युवकों ट्रक चालक राहुल को को रोक लिया और कनपटी पर रिवाल्वर रखते हुए नकदी व मोबाइल लूटकर फरार हो गए। नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी फोन पर मिली थी। उन्होंने मौके पर ट्रक चालकों के बयान के आधार पर जांच शुरू कर है। मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल कर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।