14 वर्ष की लड़की से दुराचार, युवक काबू
लुधियाना। थाना डाबा की पुलिस 14 वर्षीय लड़की के साथ दुराचार करने के आरोप 28 वर्ष के आरोपी को काबू किया है। आरोपी की पहचान प्लंबर का काम करने वाले बलदेव सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस को दी गई शिकायत में लड़की के मां ने बताया बीती 30 सितंबर को वह अपनी बेटी, पुत्र व पति के साथ कमरे में सो रही थी। सुबह तीन बजे के करीब वह उठी तो देखा कि उसकी बेटी गायब थी। जब उसने बाहर जा कर बेटी को ढूंढने की कोशिश की। छत पर उनका पड़ोसी बलदेव सिंह बेटी केे साथ दुराचार कर रहा था। उसे देखते ही शोर मचा दिया। इस पर आरोपी भागने लगा। लोगों ने उसका पीछा करके उसे काबू कर लिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि बेटी ने बताया कि आरोपी रात को उसे जबरदस्ती उठा कर छत कर ले गया व उसके साथ दुराचार किया। एसआई दलजीत सिंह ने बताया कि मुलाजिम को गिरफ्तार कर लिया गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।