मामूली तकरार में युवक की हत्या
संगरूर। गांव शेरों में मामूली तकरार के बाद युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक गांव शेरों निवासी सुखचैन सिंह (25) का अपने खेत के पड़ोसी हरबंस सिंह के साथ कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद हो गया था। मंगलवार जब सुखचैन अपने खेत में काम कर रहा था तो हरबंस सिंह अपने साथियों के साथ वहां पहुंच गया और उनके बीच हाथापाई हो गई। इसी दौरान सुखचैन सिंह के सिर में लाठी लगने से उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी थाना चीमा के प्रभारी साहिब सिंह ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर हरबंस सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
--------------
फोटो:4 सुखचैन सिंह की फाइल फोटो।