फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो में बैठी विवाहिता के साथ की अश्लील हरकतें

विज्ञापन
विज्ञापन
विवाहिता से छेड़छाड़, मामला दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
मां की तबीयत का हाल जानकर ऑटो से घर जा रही विवाहिता से एक युवक ने अश्लील हरकतें कीं। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़िता के घर जाकर उसके पति को धमकियां दीं और सामान तोड़ दिया। पीड़िता के पति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर भामियां रोड पर रहने वाले जग्गा के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिला के पति ने पुलिस को बताया कि आरोपी जग्गा उसके ससुराल घर के पास ही रहता था। वह पहले भी उसकी पत्नी को तंग करता रहता था। शादी के बाद भी उसकी पत्नी को तंग करने लगा। जब उसकी सास ने आरोपी के परिजनों को बताया तो उन्होंने उसे समझाने की बजाए और शह देनी शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी लगातार उसकी पत्नी को परेशान करता रहा। दो दिन पहले उसकी सास की तबीयत खराब हो गई तो उसकी पत्नी उनका हाल जानने के लिए घर चली गई। जब वह वहां से ॉटो में आ रही थी तो आरोपी भी उसी ऑटो में सवार हो गया और छेड़छाड़ करने लगा। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी फरार है जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें