फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारा साहिब का सचिव अफीम तस्करी में शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुद्वारा साहिब का सचिव अफीम तस्करी में शामिल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जगरांव (लुधियाना)।
थाना हठूर की पुलिस ने लंबे समय से गुरुद्वारा मेहदआणा साहिब के सचिव और साथियों की ओर से इलाके में अफीम की आपूर्ति के धंधे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने सचिव बाबा जोरा सिंह के साथी को एक किलो अफीम के साथ काबू किया है। सचिव की तलाश की जा रही है। एसएसपी सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा का सचिव बाबा जोरा सिंह अपने दो साथियों के साथ अफीम की तस्करी करता है। इस पर पुलिस ने नाकाबंदी की और स्कूटर पर आ रहे एक व्यक्ति को रोका। वह पुलिस पार्टी को देख वापस जाने लगा तो उसे काबू कर लिया गया। तलाशी लेने पर उससे एक किलो अफीम बरामद की गई। आरोपी की पहचान अमरजीत सिंह के तौर पर हुई है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पूछताछ में सामने आया है कि बाबा जोरा सिंह के कहने पर ही वह तस्करी करता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें