फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला में कत्ल के पांच दोषियों को उम्रकैद

Fri, 11 Mar 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला
विज्ञापन
अदालत - फोटो : file
विज्ञापन
एडिशनल सेशन जज हरपाल सिंह ने कत्ल केस के नामजद पांच आरोपियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना भी किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कर्मजीत सिंह निवासी गांव ताजोके जिला बरनाला की जमीन को महेंद्र सिंह, गुरतेज सिंह, मक्खन सिंह निवासी गांव ताजोके और सुखचरण सिंह, गुरजीत सिंह निवासी दराज, जिला बरनाला ने कब्जा करने की नीयत से बोहना शुरू कर दिया था।  जब कर्मजीत सिंह अपने साथी बलजीत सिंह को साथ लेकर अपनी जमीन में पहुंचा तो आरोपियों में से एक ने बलजीत सिंह पर गोली चला दी। उसकी मौत हो गई थी।

तपा पुलिस ने कर्मजीत सिंह के बयान पर महेंद्र सिंह, गुरतेज सिंह, मक्खन सिंह, सुखचरण सिंह और  गुरजीत सिंह के खिलाफ कत्ल और असलाह एक्ट के तहत 5 जून 2011 को मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। स्थानीय एडिशनल सेशन जज हरपाल सिंह की अदालत में शुक्रवार को सबूतों के आधार पर और एडवोकेट जगजीत सिंह ढिल्लों की दलीलों से सहमत होकर पांचों दोषियों को उम्रकैद और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें