फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी समेत एमडी मेडिसिन डॉक्टर के रिजाइन देने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी दुनिया कोरोना संकट से जूझ रही है और डॉक्टर व मेडिकल स्टाफ अपनी जान की परवाह किए बगैर लोगों का इलाज करने के लिए चौबीसों घंटे डटे हैं। लेकिन शहीद ऊधम सिंह सरकारी अस्पताल में तैनात दो डॉक्टर (एमडी मेडिसिन) की ओर से रिजाइन देने की घटना ने सभी को हैरत में डाल दिया है। गंभीर पहलू यह है कि इन डॉक्टर्स में से एक को कोरोना नोडल अधिकारी बनाया गया था। सेहत विभाग की ओर से इतनी बड़ी जिम्मेदारी देने के बाद भी डॉक्टर की ओर से त्याग पत्र देने की बात किसी को हजम नहीं हो रही है। सरकारी अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजय कामरा खुद हैरान हैं। डॉ. कामरा ने दो डॉक्टर्स द्वारा रिजाइन देने की पुष्टि करते कहा कि यहां तैनात डॉ. परवीन कुमार ने करीब एक माह पहले रिजाइन दिया था। सिविल सर्जन की ओर से उनका रिजाइन मंजूर नहीं किया गया तो डॉक्टर ने उच्चाधिकारियों को त्याग पत्र भेज दिया। एमडी मेडिसिन के दूसरे डॉ. हिमांश कुमार ने भी अचानक रिजाइन दे दिया। जबकि उच्चाधिकारियों ने अभी तक कोई फैसला नहीं किया है। डॉ. कामरा ने कहा कि फैसला नहीं होने तक तो दोनों डॉक्टर्स को ड्यूटी पर आना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें