फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना में सरकारी प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
लुधियाना। चेत सिंह नगर स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल की अध्यापिका की रिपोर्ट मंगलवार को कोरोना पॉजिटिव आई। रिपोर्ट आने के बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई। यह स्कूल दो शिफ्ट में चलता है। शनिवार को स्कूल में 45 और सोमवार को 65 विद्यार्थी पढ़ने थे। इससे पहले गांव गालिबकलां के सरकारी स्कूल में कोरोना ने दस्तक दी थी। इसमें एक अध्यापिका की मौत हो गई थी। 13 अन्य कोरोना की चपेट में आ गए थे। जानकारी के अनुसार स्कूल अध्यापिका 30 जनवरी को स्कूल आई थी। सोमवार को अचानक बुखार होने के बाद कोरोना की जांच करवाई गई। सोमवार देर शाम रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। हालांकि मंगलवार को स्कूल खुल गया था लेकिन जैसे पता चला कि अध्यापिका कोरोना संक्रमित आई है इसकी जानकारी तुरंत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद स्कूल में छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें