लुधियाना। ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब के प्रांतीय प्रभारियों ने बयान जारी कर कहा कि अलग-अलग विभागों के ठेका मुलाजिम, रेगुलर मुलाजिम, किसान, मजदूरों के साथ मिलकर गणतंत्र दिवस पर काले चोले पहनकर प्रदर्शन करेंगे। साथ ही कृषि कानूनों की प्रतियां जलाएंगे। प्रभारियों में वरिंदर सिंह मोमी, जगरूप सिंह, बलेहार सिंह, रेशम सिंह गिल, गुरविंदर सिंह पन्नूं, शेर सिंह खन्ना, वरिंदर सिंह बठिंडा, सेवक सिंह, राय साहब सिंह सिद्धू शामिल थे। मोर्चो के प्रांतीय नेताओं ने कहा कि कृषि कानूनों में तब्दीली मेहनतकश लोगों के हर वर्ग को तबाह करेगी। ठीक उसी तरह लेबर कानून में तब्दीली भी मेहनतकश लोगों के हर वर्ग की तबाही का कारण बनेगी। केंद्र सरकार ने 8 की जगह 12 घंटे काम का फैसला किया है।