फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: कांग्रेसी नेता के बेटे का कत्ल, एक साल पहले दोस्तों से हुआ था झगड़ा

Fri, 04 Oct 2024 04:07 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता के बयान पर पांच अज्ञात हमलावरों पर केस दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी गोबिंदगढ़। विकास नगर इलाका स्थित कांग्रेसी नेता के बेटे और स्क्रैप व्यापारी 35 वर्षीय युवक तरनजीत सिंह का रंजिश में कत्ल कर दिया गया है। मनजीत सिंह ने बताया कि उसका बेटा तरनजीत सिंह लुधियाना में लोहा स्क्रैप का कारोबार करता था। करीब एक साल पहले उसका अपने दोस्तों से झगड़ा हो गया था।
बुधवार को जब उसका बेटा नजदीकी गांव बदीनपुर में अपने दोस्तों से मिलने गया तो एक स्कॉर्पियो गाड़ी में आए 4-5 अज्ञात युवकों ने उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, उसके सिर पर लोहे के दाह से कई वार किए। घायल अवस्था में बेटे ने मुझे फोन पर बताया था कि वह गंभीर जख्मी है। इसके बाद उसे खन्ना के आईवीवाई अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता ने बताया कि तरनजीत उसका इकलौता बेटा था। बेटे की एक बच्ची भी है। उसका बेटा सिर्फ अपने दोस्तों को गलत काम करने से रोकता था जिसका वह विरोध करते थे।
विज्ञापन


मंडी गोबिंदगढ़ पुलिस थाना के एसएचओ अर्शदीप शर्मा ने बताया कि मनजीत सिंह के बयान के आधार पर उसके बेटे का कत्ल करने वाले अज्ञात पांच लोगों पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

फोटो कैप्शन: तरनजीत। फाइल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें